Koppal me ghumne ki jagah – कर्नाटक का ऐतिहासिक और धार्मिक शहर कोप्पल

By Sonu Meena

Date:

262 views

Koppal me ghumne ki jagah

कोप्पल एक ऐसा जिला है जो अपने इतिहास प्राचीन मंदिरों और खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है इसे जैन काशी भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर आपको कई जैन तीर्थ स्थान देखने के लिए मिलते हैं यह जगह ऐतिहासिक धरोहर किलो झीलों और गुफाओं का संगम है अगर आप साउथ इंडिया की ट्रिप और इतिहास धर्म में रुचि रखते हैं और आपको घूमने का शौक है तो आपको कोप्पल घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए यह खूबसूरत जगह है और बड़ी संख्या में टूरिस्ट इस जगह पर घूमने के लिए जाते हैं अगर आपको हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ते हैं तो इस आर्टिकल में हम Koppal me ghumne ki jagah के बारे में विस्तार से बताएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

 

📍 1. Anegundi (आनेगुंडी)

आनेगुंडी नदी के किनारे बसा एक प्राचीन गांव है जिसे रामायण काल से जुड़ा हुआ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि यही किष्किंधा नगरी थी यहां हनुमान जी और सुग्रीप का निवास स्थान हुआ करता था और यहां पर आपको और भी काफी सारे रामायण से जुड़ी हुई चीज देखने के लिए मिल जाएगी पुम्पा सरोबार  जिसका जिक्र रामायण में किया गया है इसके अलावा यहां पर खूबसूरत हनुमान मंदिर भी आपको देखने के लिए मिलता है –

  • पंपा सरोवर
  • हनुमान मंदिर
  • अनजनाद्री हिल

👉 अगर आप आध्यात्मिक ट्रिप के साथ-साथ इतिहास को महसूस करना चाहते हैं तो आनेगुंडी जरूर जाएं।


📍 2. Mahadeva Temple, Itagi (महादेव मंदिर, इतगी)

महादेव मंदिर 11वीं शताब्दी में बना यह मंदिर आर्किटेक्चर का बेहतरीन उदारण प्रस्तुत करता है इसे देवल का सबसे अच्छा मंदिर कहा जाता है यहां की पत्थरों पर की गई बनावट बहुत शानदार है और यह मंदिर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत है और सावन के महीने और शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त इस मंदिर पर पूजा करने के लिए आते हैं।


📍 3. Koppal Fort (कोप्पल किला)

अगर कोप्पल  किला घूमने नहीं जा रहे हैं तो आपको कोप्पल जाना बेकार है क्योंकि शहर के बीचो-बीच स्थित या किला शिवाजी महाराज के समय से जुड़ा है किले के ऊपर से पूरा शहर दिखाई देता है और यह जगह फोटोग्राफी और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए काफी बढ़िया है।


📍 4. Kanakagiri Jain Temple (कनाकगिरी जैन मंदिर)

कोप्पल को जैन काशी कहा जाता है और कनक गिरी इसका सबसे प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है यहां का शांत वातावरण और प्राचीन मूर्तियां इसे और भी ज्यादा खास बनाती हैं।


📍 5. Munirabad Dam & Tungabhadra Reservoir (मुनीराबाद डैम)

मुनीराबाद डेम अगर आप प्रकृति में रुचि रखते हैं और आपको एडवेंचर करना पसंद है तो आप मुनीराबाद डैम घूमने के लिए जा सकते हैं यहां से आपको सुंदर झील और पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।


📍 6. Huligemma Temple (हुलीगेम्मा मंदिर)

हुलीगेम्मा मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है यह  मंदिर देवी हुलीगेम्मा को समर्पित है और नवरात्रि और खास त्यौहारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर माता के दर्शन करने के लिए आते हैं और नवरात्रि के समय पर यहां पर भारी संख्या में भक्त आते हैं।


📍 7. Nearby Attractions (पास की जगहें)

अगर आप Koppal घूमने आए हैं तो आस-पास की ये जगहें भी जरूर देखें –

  • Hampi – विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage)
  • Hospet – ऐतिहासिक शहर
  • Aihole & Pattadakal – प्राचीन मंदिर

अगर आप भारत में अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों की टूर करना चाहते हैं तो ये गाइड आपके लिए उपयोगी होंगे –


🏨 ठहरने की सुविधा (Where to Stay in Koppal)

कोप्पल में बजट में आपको काफी बेहतरीन होटल आसानी से मिल जाते हैं अगर आप ज्यादा अच्छे ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं और आपको लग्जरी होटल में रुकना है तो आप होसपेट और हंपी में भी जा सकते हैं क्योंकि वहां पर टूरिस्ट बड़ी मात्रा में आते हैं जिसके कारण वह एक से बढ़कर एक होटल देखने के लिए मिल जाती है।


🚉 कैसे पहुंचे Koppal?

  • ✈️ By Air: नज़दीकी हवाई अड्डा Hubli Airport है (110 किमी)।
  • 🚉 By Train: Koppal रेलवे स्टेशन सीधे बेंगलुरु, हुबली और हैदराबाद से जुड़ा है।
  • 🚌 By Road: NH-63 और NH-13 के जरिए Koppal, कर्नाटक के सभी बड़े शहरों से जुड़ा है।

📅 घूमने का सही समय

कोप्पल घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च है इस दौरान मौसम सुहाना रहता है और जितने भी प्राचीन स्थान है वहां भी आप काफी आराम से घूम सकते हैं अगर आप कोप्पल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अक्टूबर से मार्च के बीच यहां पर घूमने के लिए जाना चाहिए और बड़ी संख्या में टूरिस्ट इसी मौसम में घूमने के लिए जाते हैं।


❓ FAQs – Koppal Me Ghumne Ki Jagah

Q1. Koppal किस लिए पॉपुलर है?
👉 Koppal अपने प्राचीन जैन मंदिरों, किले और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है।

Q2. Koppal घूमने में कितने दिन लगेंगे?
👉 कम से कम 2 दिन का समय जरूर रखें ताकि सभी प्रमुख जगहें देख सकें।

Q3. Koppal के पास सबसे अच्छा टूरिस्ट स्पॉट कौन सा है?
👉 Hampi, Aihole और Pattadakal – ये सभी Koppal के पास विश्व धरोहर स्थल हैं।

Q4. क्या Koppal परिवार के साथ घूमने के लिए सुरक्षित जगह है?
👉 हां, यह जगह पूरी तरह सुरक्षित और परिवार टूर के लिए अच्छी है।


🔗

👉 अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए आप Karnataka Tourism Official Website देख सकते हैं।


🔚 निष्कर्ष

कोप्पल कर्नाटक का एक ऐतिहासिक धार्मिक और प्राकृतिक जगह से भरा हुआ जिला माना जाता है चाहे  आप जैन तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं या किलो या मंदिरों को देखना चाहते हैं या परिकीर्ति  का आनंद लेना चाहते हैं कोप्पल आपको कभी भी निराश नहीं करेगा अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल Koppal me ghumne ki jagah अच्छा लगता है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।

Related Posts

Sonu Meena

Hello friends, my name is Manoj Meena. I am a BA final year student. I like writing biographies because most of the information about anyone is not available in Hindi. That is why I collect most of the information and write biographies about popular people. You can also follow me on Instagram and Facebook.

Leave a Comment